भागलपुर, जनवरी 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आह्वान पर विरोध-प्रदर्शन किया। स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान एकत्रित होकर सरकार और प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी संघ के जिला सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि भारत सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन जानबूझकर संस्थान को कमजोर कर रहे हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रवीण कुमार, नागेंद्र, सुमन यादव, जयराम शर्मा, चंदन कुमार, अमरनाथ झा, राजकुमार गुप्ता, सुनील कुमार, सुबोध, विंदा लाल, शिवचरण यादव, शंकर यादव, विपिन यादव और कौशलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...