मुंगेर, जनवरी 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) का मुंगेर डीपो लंबे समय से अव्यवस्था और लापरवाही का उदाहरण बना हुआ है। डीपो परिसर में निगम की कुल 9 बसें लंबे समय से खराब हालत में खड़ी हैं, जो न तो सड़क पर चलने की स्थिति में हैं और न ही इन्हें अब तक स्क्रैप के लिए भेजा गया है। इनमें से 5 बसें ऐसी हैं, जिनकी आयु 12 वर्ष से अधिक हो चुकी है और जो नियमानुसार स्क्रैप किए जाने योग्य मानी जाती हैं। जानकारी के अनुसार, इन बसों को कई वर्ष पूर्व तकनीकी रूप से अनुपयोगी घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद, इन्हें अभी स्क्रैप के लिए भेजी नहीं जा सकी है। नतीजतन, ये बसें डीपो में खड़ी-खड़ी जंग खा रही हैं और हर दिन इनके स्क्रैप मूल्य में लगातार गिरावट आ रही है। इससे निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। डीपो सूत्रों की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.