कन्नौज, फरवरी 21 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के हसेरन ब्लाक में संचालित बीएल चिल्ड्रेन अकादमी को सीबीएससी बोर्ड की मान्यता प्राप्त हो गई है। जिससे विद्यालय प्रबंध समिति में खुशी की लहर दौड़ गई। हसेरन में संचालित बीएल चिल्ड्रेन अकादमी काफी समय से सीबीएससी बोर्ड की मान्यता लेने के लिए प्रयासरत था। सीबीएससी बोर्ड की एक टीम ने विद्यालय पहुंचकर मानकों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में मानक सही पाए गए थे। जिसके चलते शुक्रवार को बीएल चिल्ड्रेन अकादमी को कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक सीबीएससी बार्ड की मान्यता दे दी है। हसेरन विकास खण्ड में सीबीएससी बोर्ड का पहला विद्यालय खुलने से लोगों में खुशी है। विद्यालय के संस्थापक राजेन्द्र सिंह, सह संस्थापक शरद यादव व प्रबंधक डाॅ.अंकित यादव एवं प्रधानाचार्य प्रेम कुमार गुप्ता ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ...