चतरा, जनवरी 19 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ सुनील प्रकाश की अध्यक्षता में बीएलटीएफ एवं सहिया दीदी के साथ मासिक बैठक की गई। बैठक में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति तथा क्षेत्रीय स्तर पर क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को बेहतर ढंग से काम कर सभी विभागों से तालमेल रखने का आदेश दिया गया। साथी साथ ही 14 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों का सर्वे करना एडल्ट बीसीजी का बकाया राशि कॉविड की बकाया राशि मोबाइल खर्च जन्म प्रमाण पत्र एवं एमडीए का बकाया राशि एमसी का बकाया राशि पीएससी में अगले वर्ष कराए गए ऑपरेशन का बकाया राशि की मांग सहिया दीदीयें ने रखी बैठक में कार्यवाहक बीपीएम फुजैल अहमद एवं बी टी टी कामेश्वर...