उरई, फरवरी 23 -- कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के परासनी के जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात झांसी के राघवेंद्र (बीएलओ) की अपहरण के बाद मध्य प्रदेश के सेवड़ा थाना क्षेत्र में हुई हत्या में फरार दो और हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25 -25 हज़ार रुपये का इनाम था। इससे पहले बीएलओ हत्याकांड के मुख्य आरोपी उसके बुआ के बेटे सहित आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जूनियर हाई स्कूल परासनी थाना नदीगांव में तैनात 38 वर्षीय सहायक अध्यापक राघवेंद्र निवासी सराय थाना पूंछ झांसी 10 फरवरी को नदीगांव से बीएलओ ड्यूटी के दौरान गायब हो गए थे। 11 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि एक शव मध्य प्रदेश के दतिया के सेंवढ़ा...