मेरठ, दिसम्बर 9 -- मवाना। क्षेत्र के गांव खेड़ी मनिहार में बीएलओ के साथ 53 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की और कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित सोमपाल मवाना के गांव खेड़ी मनिहार में शिक्षक है और इस समय बीएलओ का कार्य कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि उससे एक युवक द्वारा मुलाकात के बहाने संपर्क किया गया। अपने आप को डीपीआरओ बताते हुए बातचीत के दौरान पीड़ित का मोबाइल और एटीएम हैक कर लिया। पीड़ित के मुताबिक कुछ ही देर बाद उसके खाते से चार किस्तों में कुल 53,000 रुपये कट गए। इसके बाद पीड़ित का मोबाइल बंद गया। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...