चित्रकूट, नवम्बर 18 -- सपा ने सदर विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के बीएलए को एसआईआर के चल रहे गणना फार्म भरवाने को लेकर प्रशिक्षण दिया। अवगत कराया कि पार्टी से नियुक्त सभी बीएलए गणना फार्म भरवाने में बीएलओ के साथ मिलकर काम करें। हर व्यक्ति का गणना फार्म भरवाना है। इसके साथ ही एसआईआर में भाजपा की चल रही कूटनीति से भी सावधान रहने की जरुरत है। जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बीएलए से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से पार्टी के सभी बीएलए कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार लोकतंत्र को कुचलने का काम किया जा रहा है। मनमाने तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। डा निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है। इसमें सभी को लगने की जरुरत है। क्योंकि समय बहुत कम है। यह प्रयास करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.