अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को मैरिस रोड अयोध्या कुटी पर एसीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ के ऊपर डाले गए काम के बोझ को कम करने क मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा की बीएलओ इतने दबाव में है कि वह अपनी दैनिक दिनचर्या भी नहीं निभा पा रहे हैं। उनके ऊपर काम का भारी बोझ है और ऊपर से अधिकारियों के दबाव के चलते वे मानसिक अवसाद का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति काफी चिंताजनक एवं गंभीर है। बीएलओ भी हमारे देश के नागरिक हैं और उनको भी सम्मान से जीने का अधिकार है। जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, मो. जियाउद्दीन राही, सरदार दलजीत सिंह, कफील अहमद खान, पुरनचंद देशमुख, सलाउद्दीन वसी, पार्षद बिजेंद्र बघेल, अविन...