फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। तुर्कीपुर की बीएलओ से अभद्रता करने में मऊदरवाजा थाने में गांव के अी अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीएलओ उर्मिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह तुर्कीपुर में एसआईआर का काम कर रही थी। दस दिन पहले फार्म घर घर बांट दिए गए थे। सभी लोग अपने फार्म जमा कर गए। कुछ लोग फार्म नही लाये तो उनके ष्घर पर फार्म लेने गयी। इसी दौरान गांव के ही अनस उर्फ गुड्डू ने फार्म फाड़कर उनके मुंह पर मार दिया। गाली गलौज की गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई विनीत कुमार त्रिपाठी को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...