लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- एसआईआर के काम में लगे शिक्षक बीएलओ ने एक ग्राम पंचायत के प्रधान के परिजनों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी होने पर धौरहरा शिक्षक संघ ने तहसील पहुंचकर आक्रोश जताया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। शिक्षक संघ धौरहरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि इंद्रेश शुक्ला भाग संख्या 264 ग्राम पंचायत कलुवापुर में बीएलओ नियुक्त हैं। 26 जनवरी को वह काम कर रहे थे इसी दौरान प्रधान के देवर ने धमकाया। साथ ही मुस्लिम वोट काटने का भी आरोप लगाया। इससे पहले भी प्रधान के बेटों ने अभद्रता की थी। इसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। इंद्रेश शुक्ला के साथ शिक्षक संघ पदाधिकारी तहसील पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग क...