साहिबगंज, जनवरी 20 -- बोरियो। प्रखंड कार्यालय के सभागार में आज मंगलवार को डीएसइ वोटर के निराकरण हेतु बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ नागेश्वर साव ने किया। बैठक में बीडीओ ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएसइ वोटर के निराकरण का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि जनसांखियकीय रूप से समान प्रविष्टियॉ यानि मतदाता सूची या डाटाबेस में ऐसे रिकार्ड या नाम जो उम्र, लिंग, पता या अन्य जन सांखियकीय विशेषताओं के आधार पर एक जैसे दिखते हैं, उनका निराकरण करना है। बीडीओ ने उपस्थित बीलएओ को मतदाता सूची को शुद्ध एवं सटीक बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावे एक समान फोटो दिखने वाले, ब्लैक एण्ड ह्वाईट फोटो हटा कर उच्च क्वालिटी वाला फोटो लगाने, फार्म-8 जमा लेने, फार्म-6,7,8 का चेक लिस्ट बनाने तथा मै...