गंगापार, दिसम्बर 5 -- विकासखंड करछना में बीएलओ पोर्टल पर मैपिंग प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को तकनीकी खामियों के कारण लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। पोर्टल बार-बार न खुलने से व्यावहारिक सत्र बाधित हुआ। बाद में तकनीकी टीम की दखल के बाद सिस्टम चल सका, जिसके बाद प्रशिक्षण सुचारू रूप से आगे बढ़ा। विकासखंड करछना में खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा की देखरेख में बीएलओ पोर्टल पर अध्यापकों की मैपिंग संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को आयोजित की गई। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 173 शिक्षकों को निर्वाचन कार्यों में बीएलओ पोर्टल के उपयोग, डेटा प्रविष्टि और सत्यापन प्रक्रिया के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने कहा कि शिक्षक लोकतांत्रिक व्यवस्था की धुरी हैं और निर्वाचन सूची को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने में उन...