महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोदना के ग्रामीणों ने शनिवार को ब्लॉक परिसर में पहुंचकर बीएलओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के 41 ऐसे लोगों को मृत दर्शाकर सूची से बाहर करने का आरोप लगाया है, जो जीवित हैं। ग्रामीणों ने बीडीओ को पत्रक देकर जांच की मांग की है। इस गांव के संतोष कुमार, अमरनाथ, रमेश, राजेश, अनिल, आशा, इसरावती, अमरावती आदि का कहना है कि एसआईआर की प्रक्रिया में ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम के आगे आधार कार्ड का अंतिम चार अंक लिखना था। बीएलओ ने आधार के चार अंक लिखने की जगह मृतक दर्शा दिया है। इससे वे लोग पंचायत चुनाव में मतदान से वंचित हो जायेंगे। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बीएलओ गांव में किसी भी घर जाकर कोई साक्ष्य इकट्ठा नहीं करती है। ग्रामीणों ने इस प्रकरण की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.