सुल्तानपुर, फरवरी 1 -- सुल्तानपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीएलओ पर भाजपा के पदाधिकारी सरकारी सिस्टम के जिरए दबाव बना रहे हैं। इसे कांग्रेस कभी बर्दास्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले विधान सभा चुनावों के परिणाम से भाजपा अवगत हो चुकी है, इसके चलते अब उसकी घबराहट खुलकर सामने आ गई है। आने वाले परिणाम से घबराकर भाजपा वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ जैसी घटिया और लोकतंत्र विरोधी साजिश पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि अकेले सुलतानपुर जिले के कई ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों से इस बात की लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि भाजपा के लोग बूथों पर जाकर बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं, फर्जी वोट बढ़वाए जा रहे हैं और वास्तविक मतदाताओं के नाम जानबूझकर कटवाए जा रहे हैं। क...