संतकबीरनगर, जनवरी 16 -- संतकबीरनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विशेष प्रगाढ़ पुरीक्षण छह जनवरी को फोटो युक्त निर्वाचक नामावली को प्रकाशित कर दिया गया है। सभी बीएलओ 18 जनवरी रविवार को अपने बूथ पर उपस्थित होकर संबंधित आलेक निर्वाचक नामावली को पढ़ कर सुनाएंगे। जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वह मतदाता फार्म छह के साथ घोषणापत्र भर कर अपने बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।, जिन मतदाता के नाम में त्रुत्रियां हो वह फार्म 8 भर कर अपना नाम शुद्ध करा सकते हैं। इसके अलावा फार्म सात भर कर मतदाता सूची से नाम हटवा सकते हैं। इसके लिए मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर आन लाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इस प्रकार के आवेदन छह फरवरी तक लिए जाएंगे। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...