वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी। विधानसभा चुनाव के वोटरलिस्ट के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में रविवार को जनपद के सभी बूथों पर बीएलओ ने दिनभर कैम्प कर मतदाताओं के दावे और आपत्तियों पर सुनवाई की। यह कार्यक्रम 06 मार्च तक चलेगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कम्पोजिट विद्यालय कबीरचौरा में बने मतदान केंद्र पर एईआरओवार अनकलेक्टेबल और अनमैप्ड मतदाताओं को जारी नोटिस और तामीला, अपलोड दस्तावेज और सुनवाई के लंबित मामले आदि कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुपरवाइजर और बीएलओ से प्रगति जानी। डीएम ने फार्म-6, 6ए, 7 एवं 8 की पर्याप्त उपलब्धता और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन व आपत्तियों के लिए बने हेल्प डेस्क और इस कार्य में लगे नियुक्त कार्मिकों के कार्यों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के प्रपत्रों को सुव्यव...