मैनपुरी, जनवरी 19 -- मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत एसआईआर अभियान में ड्यूटी न करने वाले नौ शिक्षकों, शिक्षामित्रों का वेतन रोक दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि जो लोग एसआईआर के काम में बीएलओ की ड्यूटी कर रहे हैं, वह लोग अपनी ड्यूटी के प्रति उत्तरदायी बने, अन्यथा उनके खिलाफ और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने वेतन रोकने की कार्रवाई की तो बीएलओ की ड्यूटी कर रहे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बीएसए ने बताया कि विभाग के जो बीएलओ एसआईआर का काम कर रहे हैं, एसडीएम द्वारा इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजे जा रहे हैं जिसमें जानकारी दी जा रही है कि विभाग के अधिकतर बीएलओ द्वारा ड्यूटी प्राप्त नहीं की जा रही है। इससे निर्वाचन जैसा महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा है। डीएम के निर्देश पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए ...