बरेली, नवम्बर 26 -- बरेली। भोजीपुरा के परदोली गांव में मंगलवार को बीएलओ ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय परदोली में तैनात शिक्षक सर्वेश गंगवार की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सर्वेश गंगवार को एसआईआर सर्वे के लिए बीएलओ ड्यूटी पर लगाया गया था। बताया जाता है कि सर्वे के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद सुपरवाइजर उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय वहां से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि परिवार पहले ही गहरे दुख से गुजर रहा था, क्योंकि लगभग चार माह पहले उनकी पत्नी का कैंसर से निधन हो चुका है। लगातार दो बड़े सदमों से परिवार में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्...