जौनपुर, नवम्बर 8 -- जौनपुर, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। डीएम ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ चार से चार दिसम्बर तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रह करेंगे। किसी भी मतदाता से दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे, केवल गणना प्रपत्र भरवाया जाएगा। कहा कि गणना प्रपत्र का पहला भाग आंशिक रूप से पहले से भरा होगा, जिसमें मतदाता का नाम, फोटो, एपिक नंबर, भाग व क्रम संख्या आदि शामिल रहेंगे। बीएलओ मतदाताओं से जानकारी प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.