बांदा, फरवरी 19 -- बांदा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के 18 फरवरी के पत्र को जिला व तहसील स्तर पर वायरल कर बीएलओ को बूथ में बैठने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। एईआरओ ने बताया कि मतदाता सहायता केंद्र पर बीएलओ को प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे अब यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। वह क्षेत्र में रहकर नोटिसों का वितरण व दस्तावेज अपलोड करने का कार्य करेंगे। ----- मनोनयन बांदा। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के मंडलीय मंत्री पद पर हरिवंश प्रसाद शर्मा को मनोनीत किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिन जनपदों में चुनाव नहीं हो पाया वहां चुनाव कराकर कार्यकारिणी को अवगत कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.