बहराइच, दिसम्बर 8 -- विशेश्वरगंज। ब्लॉक सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी पयागपुर अश्वनी कुमार पांडेय ने बीएलओ के साथ बैठक की। मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा मतदाताओं से संपर्क न हो पाने, डाटा अपलोडिंग में देरी और तकनीकी खामियों के चलते मतदाता सूची के अद्यतनीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों और बीएलओ को सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। एसडीएम ने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी और अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.