गया, दिसम्बर 24 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बीएलओ की विशेष बैठक हुई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में निर्वाचक सूची के शुद्धिकरण को लेकर हुई बैठक में बीएलओ को मतदाता सूची में गलतियों को सुधारने का टास्क मिला है। मतदाता सूची में धुंधली, अमानवीय तस्वीरों व त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाने व मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर बीएलओ को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है। मौके पर बीडीओ शशिभूषण साहू ने बीएलओ को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों की निर्वाचक सूची की गहन जांच कर उसमें व्याप्त त्रुटियों को सुधारना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...