कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने शनिवार को तहसील मंझनपुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम अंतर्गत बूथ लेबल अधिकारी (बीएलओ) अनूप वर्मा सहायक अध्यापक को सम्मानित किया गया। अनूप वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मंझनपुर में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है, जिसके लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के हाथों प्रशस्ति पत्र मिलने पर बीएलओ के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...