चित्रकूट, फरवरी 18 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन की ओर से जारी नोटिसों पर सुनवाई को पूरा करते हुए मतदेय स्थलों के लॉजिकल डिस्केपिंसी का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया है। इनमें हेमराज सिंह, विपिन शुक्ला, शत्रुहन प्रसाद, राम सजीवन, सत्यप्रकाश, विपिन, क्षितिज, सूर्यकांत सिंह, अजीत सिंह, अरूण सिंह, देशराज सिंह, जयप्रताप, हरिओम पांडेय, जयराम, शामिल हैं। इन सभी को एसडीएम कर्वी पूजा साहू व मऊ रामऋषि रमन ने प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...