पाकुड़, अगस्त 6 -- महेशपुर, एसं। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में बीएलओ एवं सुपरवाइजर के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ के द्वारा विभागीय निदेशानुसार मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा में सुधार करने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया। साथ ही महेशपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नए बनाए जा रहे कुल छह मतदान केंद्रों का विभागीय प्रतिवेदन भी तैयार करने का निर्देश सभी संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर को दिया गया। बैठक में बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अमित आर्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.