संभल, दिसम्बर 6 -- नरौली नगर पंचायत के बीएलओ को एसआईआर का प्रतिशत कार्य की जाने पर सम्मानित किया गया है। नगर पंचायत नरौली के बीएलओ राजीव कुमार, लिपिक नगर पंचायत नरौली, अल्पना ठाकुर सहायक अध्यापक एवं रीना कुमारी द्वारा एसआईआर का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसके चलते उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने शुक्रवार को तीनों बीएलओ को भगवत गीता की पुस्तक व पुष्प देकर सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार रवि सोनकर व नायव तहसीलदार एवं लेखपाल मोनिका शर्मा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...