गया, दिसम्बर 20 -- इमामगंज प्रखंड स्थित पब्लिक 2 उच्च विद्यालय रानीगंज में बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचक सूची में धुंधली, आयामी रहित व गैर-मानवीय तस्वीरों का सत्यापन कराने तथा आंतरिक त्रुटियों व अस्पष्ट प्रविष्टियों को हटाने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची सुधार के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया, ताकि सुधार का कारण भी स्पष्ट रहे। इस मौके पर प्रखंड निर्वाचक पदाधिकारी एडीएम रविशंकर शर्मा एवं बीडीओ संजय कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.