कौशाम्बी, जनवरी 16 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को तहसील सभागार सिराथू में बीएलओ की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने एसआईआर के काम की समीक्षा की तथा काम को तेजी से निपटाने पर जोर दिया। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने एसआईआर ने अब तक कितने मतदाताओं को नोटिस जारी की जा चुकी है। इसकी जानकारी ली। इसके साथ ही उनके जवाब लेने के लिए क्या व्यवस्था की गई है। सभी बीएलओ को काम में तेजी लाने की बात कहते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में पूरी लगन व मेहनत से कार्य करें। जो बीएलओ अच्छा कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल ने कहा कि पहली जनवरी को जो युवक व युवती 18 साल के हो गए हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास करें। इस बीच जिनकी शाद...