फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- खागा, संवाददाता। नगर के सघन आबादी वाले इलाकों में बीएलओ को हो रही परेशानी के मद्देनजर एसडीएम अभिनीत कुमार की अपील पर बीएलओ के सहयोग के लिए व्यापार मंडल की टीम जमीन पर उतर पड़ी। कंछल गुट के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में व्यापारियों की टीम ने घर घर जाकर बीएलओ का सहयोग कराया। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया। नगर के सर्राफा बाजार, सुपर मार्केट, माहेश्वरी मार्केट व लोहाई गली जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में तैनात बीएलओ निरंजन कुमार को घरों व मतदाताओं की पहचान करने में खासी दिक्कत हो रही थी। चूंकि यह क्षेत्र नगर का प्रमुख व्यापारिक गतिविधियों वाला क्षेत्र है, इसलिए एसडीएम अभिनीत कुमार ने कंछल गुट के जिलाध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि व्यापारिक इलाके में बीएलओ का सहयोग किया जाए ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.