प्रयागराज, फरवरी 8 -- सोरांव विधानसभा क्षेत्र में एक बीएलओ के पास लिफाफे में सैकड़ों फॉर्म-7 मिले हैं। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीएलओ विधानसभा क्षेत्र से लोगों के नाम काटने के लिए फॉर्म अपने पास रखा था। बीएलओ के पास मतदाताओं का ब्योरा भी मिला है। सपा के मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि बीएलओ के पास मिले ब्योरे में एक वर्ग के मतदाता हैं। पार्टी मीडिया प्रभारी के अनुसार बीएलओ से पूछा गया तो उसने बताया कि नाम काटने के निर्देश मिले हैं। सपा की ओर से एसडीएम सोरांव से शिकायत कर जांच कराने की मांग की गई है। पार्टी के नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा से भी शिकायत की। सपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम पूजा मिश्रा से मिलकर बीएलओ के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। एडीएम को ज्ञापन देने वालों में सपा के जि...