बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर। विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंट्स के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स की भूमिका, दायित्वों तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के अद्यतन के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होना सुनिश्चित किया जाए तथा त्रुटियों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...