गाजीपुर, जनवरी 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। आयुक्त वाराणसी मंडल एस राजलिंगम की अध्यक्षता में बुधवार को रायफल क्लब सभागार में मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी सहित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें एक जनवरी वर्ष 2026 के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के सबंध जानकारी ली। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों ने कुछ बीएलओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया कि कई बीएलओ मतदाताओं को मोबाइल से कॉल कर घर पर बुलाकर नोटिस तामिल करा रही हैं। जबकि घर घर जाकर वितरण करना चाहिए। आयुक्त एस राजलिंगम ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से अर्हता तिथि एक जनवरी वर्ष 2026 के आधार पर समीक्षा की। निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में उनकी आपत्ति की जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीक...