शामली, जनवरी 9 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ की मनमानी नियुक्तियों ने प्राथमिक शिक्षकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। शिक्षण कार्य पर पड़ रहे गंभीर असर और मानसिक तनाव को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा शामली के जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गांव जसाला स्थित वीरेंद्र सिंह भाजपा एमएलसी से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा एमएलसी को अवगत कराया कि जिले के अनेक विद्यालयों में सभी शिक्षकों को बीएलओ बना दिया गया है। कई स्कूलों में प्रधानाचार्य/इंचार्ज अध्यापक को भी नहीं बख्शा गया। कुछ शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय से दूर कस्बों में नियुक्त किया गया, जबकि कई को ग्राम सभा और विधानसभा दोनों स्थानों पर एक साथ बीएलओ का दायित्व सौंपा ...