फिरोजाबाद, नवम्बर 21 -- पालीवाल हाल में शुक्रवार की शाम को बीएलओ की बैठक में अधिकारी काम को गति देने के लिए दिशा निर्देश दे रहे थे। अचानक एक बीएलओ जानकारी देते हुए गिर गए और उसकी तबियत बिगड़ गई। अधिकारियों ने तत्काल अस्पताल भिजवाया। अब बीएलओ के स्वास्थ्य को देखते हुए उसकी ड्यूटी का काट दिया है। पालीवाल हाल में एडीएम विशु राजा, एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह बीएलओ की बैठक में उनकी समस्याएं सुनकर समाधान कर रहे थे। अचानक बीएलओ की समस्याओं को बताते हुए सुपरवाइजर रमाकांत पुत्र नैकसे लाल की तबियत बिगड़ गई। बैठक के दौरान तबियत बिगड़ते ही तत्काल एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह के साथ शिक्षक रमाकांत को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर करीब एक घंटे के उपचार के बाद रमाकांत की तबियत में सुधार आया। एडीएम ने स्वयं रमाकांत से बात करके हालचाल जाना और कहा कि स्वास्थ्य ...