बाराबंकी, सितम्बर 20 -- बाराबंकी। कई बार नोटिस, निर्देश के बावजूद बीएलओ की ड्यूटी न करने वाली दो शिक्षिकाओं को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। दोनों शिक्षिकाओं ने ड्यूटी से किनारा तो किया ही एप पर लागिन तक नहीं किया। निर्वाचन से जुड़े कार्य को लेकर घोर लापरवाही से नाराज होकर बीएसए ने यह कार्रवाई की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 19 अगस्त से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए बीएलओ की तैनाती करते हुए सर्वे कार्य कराया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की संख्या सबसे ज्यादा रही जिन्होने ड्यूटी से किनारा किया। 33 शिक्षकों को अंतिम नोटिस दी गई। इसके बावजूद खंड शिक्षा अधिकारियों से बराबर मिल रही रिपोर्ट के अनुसार विकास खंड मसौली की दो शिक्षिकाओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.