मिर्जापुर, दिसम्बर 2 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को एसआईआर में तेजी लाने के लिए नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को गणना प्रपत्र भरने में तेजी लाने की हिदायत दी। कहा मतदाताओं से सम्पर्क कर तत्काल गणना प्रपत्र संकलन कर अपलोड किया जाए। उन्होंने जिले में अबतक 84 फीसदी मतदाताओं का गणना प्रपत्र अपलोड किए जाने का दावा किया है। डीएम पवन कुमार गंगवार मंगलवार को सुबह राजकीय इण्टर कॉलेज महुवरिया में स्थित बूथ संख्या-379, 380, 381, 382, 383, 384, 385 एवं 386 व गांधी इण्टर कालेज कछंवा में स्थित संख्या-94, 95 एवं 96 पर चल रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गणना पत्रकों का निरीक्षण कर तेजी लाने का निर्देश दिए। कहा मतदाता तक पहुंचकर गणना पत्रकों को भरकर तहसील में जमा करें, ताकि ससमय फीडिंग कराई ज...