फिरोजाबाद, जनवरी 2 -- अंत:जनपदीय स्थानांतरण एवं समायोजन में कई ऐसे शिक्षकों के भी स्कूल बदल गए हैं, जो एसआईआर के कार्य से जुड़े हैं। इनमें से कोई बीएलओ है तो कोई सुपरवाइजर। इन्हें अभी कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। पिछले दिनों जिले में 160 से ज्यादा शिक्षकों को समायोजित किया गया है। समायोजित किए गए शिक्षकों में से कुछ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के रूप में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) का कार्य कर रहे हैं। बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडे ने कहा है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे शिक्षक, जो बीएलओ एवं सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें अभी कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। एसआईआर का कार्य पूरी तरह से समाप्त हो जाने के बाद ही उन्हें उप जिलाधिकारी की अनुमति के बाद कार्यमुक्त किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.