लातेहार, जनवरी 7 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड सभागार कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ब्लर फोटो,मतदाता सूची में अनुपस्थित,मृत,स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान एवं उन्हें चिन्हित करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीडीओ सोमा उरांव,नोडल पदाधिकारी,पर्यवेक्षक सहित प्रखंड के 85 बूथों के सभी बीएलओ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बीएलओ को मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.