मुरादाबाद, फरवरी 6 -- एसडीएम संत दास पंवार ने शुक्रवार को तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र के समस्त बीएलओ के साथ बैठक का आयोजन करते हुए उन्हें एसआईआर अभियान के तहत दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अब इस अभियान के तहत तार्किक विसंगतियां जैसे नाम, वार्ड आदि से संबंधित छोटी-छोटी विसंगति है तो बी एल ओ उसे ठीक करने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मतदाता के उक्त विषय के संबंध में संपर्क करने पर यदि उनकी छोटी-छोटी विसंगतियां सामने आती है तो उन्हें दूर किया जाए ,इसके लिए मतदाताओं को तहसील स्तर पर नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि केवल नो मैपिंग वाले मतदाता ही तहसील स्तर पर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के समस्त बीएलओ मौजूद रहे। फोटो कांठ 4, कांठ में शुक्रवार को सभागार में विधानसभा क्षेत्र के समस्त बीएलओ को निर्द...