सोनभद्र, फरवरी 5 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरिक्षण अभियान के तहत कोहरौलिया पंचायत के ग्रामीणों ने बीएलओं कों अपने बूथ पर न बैठने का आरोप लगाया है। ग्रामीण रामसजीवन गुप्ता,विश्राम भारती, श्री राम, रामाशंकर, अली हसन नें आरोप लगाते हुए बताया की कोहरौल-कोहरौलिया पंचायत मे दो बीएलओं है, जों लगभग एक सप्ताह से बूथ पर नही बैठ रहे है। आरोप लगाया कि बात करने पर बीएलओं अपने पास फॉर्म देने की बात कह पल्ला झाड़ लिया जाता है। ग्रामीणों नें बताया की दावे व आपत्तियां छह फरवरी तक दाखिल करने का आदेश उच्चधिकारियों नें दिया है। बावजूद बीएलओं कों बूथ पर न बैठने से ग्रामीण परेशान है। लोगों नें उच्चधिकारियों से जाँच कर दोषी सम्बंधित बीएलओं के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...