पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत राजनीतिक पार्टियों ने अलग अपने स्तर से पार्टी हित में नए मतदाताओं को बनाने के लिए बीएलए नियुक्ति किए थे। इस जिद्ददोजहद में अब तक की जो तस्वरी सामने आई है। उसमे राजनीतिक पार्टियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। चार राजनीतिक पार्टियों के बीएलए ने मिलकर कुल 79 फार्म छह निर्वाचन दफ्तर को मुहैया कराए हैं। राजनीतिक पार्टियों में इन दिनों सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता फार्म सात के अंतर्गत मतदाताओं के नाम में गड़बड़ियां करने के आरोप लगातार लगा रहे हैं। पिछले दिनों जब एसआईआर के अगले चरण में अधिकाधिक नए मतदाता शामिल कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से बीएलए की सूची मांगी थी। तब सभी पार्टियों ने जोश के साथ अपने अपने बीएलए की लिस्ट दी थी। इसमें भारतीय ज...