बोकारो, जनवरी 6 -- बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के विधानसभा वार पार्टी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम के तहत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र वार बीएलए की सूची संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ/सीओ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। मौके पर बीएलए फार्म -टू भी दिया गया। इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि 9 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग क...