भागलपुर, जनवरी 17 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर ने कृषि नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम 'अविन्या 2.0 - बिहार 2026' में स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन दोनों श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए। यह कार्यक्रम पटना स्थित चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में आयोजित किया गया। राज्यस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया में बिहार भर से 46 स्टार्टअप सेल एवं 22 इन्क्यूबेशन केंद्रों ने भाग लिया। इस मूल्यांकन में बीएयू ने स्टार्टअप श्रेणी में द्वितीय स्थान तथा इन्क्यूबेशन श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विवि की तरफ से अनुसंधान निदेशक सह स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन कार्यक्रमों के प्रधान अन्वेषक (पीआई) एवं नोडल अधिकारी डॉ. एके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.