भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में स्टार्टअप एग्री इनक्यूबेशन प्रोग्राम के तहत गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कुल 21 नवाचारी स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किये गये। बीएयू के निदेशक अनुसंधान डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता में प्रस्तुत हुए 21 नवाचार स्टार्टअप में से कोहोर्ट छह से 12 व कोहोर्ट सात से नौ स्टार्टअप शामिल रहे। 6वें कोहोर्ट में 12 प्रतिभागियों ने अपने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए, जबकि 7वें कोहोर्ट में 9 स्टार्टअप्स ने भाग लिया। बीएयू के कुलपति डॉ. डी.आर सिंह ने प्रतिभागियों के नवाचारी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि बीएयू में स्टार्टअप एग्री इनक्यूबेशन प्रोग्राम हमारे युवाओं को वास्तविक कृषि चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस बैठक में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.