रांची, नवम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को 'माटी के वीर' पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं व शोधार्थियों ने भाग लिया। यह पदयात्रा भगवान बिरसा मुंडा की विचारधारा और उनके धरती आबा स्वरूप को नमन करने का प्रतीक रही। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की ऐतिहासिक विरासत, आदिवासी समाज के गौरव और भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, योगदान व आदर्शों का स्मरण कर युवा पीढ़ी में सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव को जागृत करना था। इसके बाद कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.