रांची, नवम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। संविधान दिवस पर बुधवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। रांची एग्रीकल्चर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ एससी दुबे ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जिसे सभी कर्मियों और छात्र-छात्राओं ने दुहराया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बीके झा ने किया। विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों व प्रमुख इकाइयों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...