भागलपुर, दिसम्बर 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस वर्ष का थीम 'स्वस्थ मिट्टी, स्वस्थ शहर' रखा गया था। विवि के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एके झा ने 'मृदा : एक संक्षिप्त परिचय' विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। व्याख्यान में मृदा के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणों की महत्ता, कृषि उत्पादन में इसकी भूमिका तथा शहरी क्षेत्रों में मिट्टी के क्षरण की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें मिट्टी संरक्षण, उर्वरक प्रबंधन, जल-संरक्षण एवं सतत कृषि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.