रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी संकाय और वनपाल-सह-वनरक्षी स्कूल, हजारीबाग की ओर से 80 फारेस्ट गार्ड का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को वानिकी संकाय में शुरू हुआ। प्रशिक्षणार्थियों को बहुद्देशीय वृक्षों, आधुनिक नर्सरी, समेकित कृषि प्रणाली, वन और समुदाय, गैर-काष्ठीय वनोपज, औषधीय पौधे और उनके संरक्षण, कृषि-वानिकी, उत्तक संवर्धन, वन क्षेत्रमिति और वन्यजीवों की प्राथमिक चिकित्सा के साथ-साथ फॉरेंसिक विज्ञान की जानकारी दी जाएगी। उद्घाटन समारोह को वानिकी संकाय के डीन डॉ एमएस मलिक, वनपाल-सह-वनरक्षी स्कूल, हजारीबाग के निदेशक जयप्रकाश भगत व विवि के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...