रांची, फरवरी 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत रांची एग्रीकल्चर कॉलेज, एग्रीकल्चर इंजीनियरंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को हुई। कुलपति डॉ एससी दुबे ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, समर्पित प्रयास, मानवीय मूल्य व नैतिकता पर बल देते हुए षष्ठम डीन समिति की अनुशंसा पर प्रारंभ किए गए इंडक्शन सह फाउंडेशन कोर्स के उद्देश्य और महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, ध्येय के प्रति समर्पण और बेहतर संचार कौशल जीवन के किसी भी क्षेत्र में बढ़ाने के लिए उपयोगी है। डीन एग्रीकल्चर डॉ डीके शाही ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। निदे...