भागलपुर, जनवरी 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बीएयू में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कुलपति ने बीएयू की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही कृषि में युवा शक्तियों की भूमिका पर अपनी बात कही। उन्होंने संबोधन के पूर्व झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें कृषि के बदलते स्वरूप को दिखाया गया। मुख्य आकर्षण सिंदूर की खेती पर आधारित 'ऑपरेशन सिंदूर', नीरा उत्पादन, एआई आधारित शिक्षा और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में इनोवेशन की झांकी दिखाई गई। ऑपरेशन सिंदूर को प्रथम पुरस्कार जबकि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को दूसरा पुरस्कार मिला। इस मौके पर बीएयू के बेहतर वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। मौके पर विवि में अनुकंपा पर सेवा प्राप्त करने वाले परिजनों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी, वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.